सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने बुधवार को संत जेवियर उवि बरवाडीह में विधायक मद से स्थापित कंप्यूटर लैब और कंप्यूटर सेट का उदघाटन किया। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने और डिजिटल तकनीक की जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान के बिना आगे बढ़ना कठिन है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान भी मिलना चाहिए। कंप्यूटर लैब के माध्यम से छात्र-छात्राएं आधुनिक तकनीक से परिचित होंगे और भविष्य में शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सं...