Simdega News: संक्रामक और पशुजनित बीमारियों पर नजर रखेगी संयुक्त टीम
सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में संक्रामक और पशुजनित बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर मंगलवार को डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति और संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल के गठन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। बैठक में सीएस डॉ. सुंदर मोहन सामद, जिला निगरानी पदाधिकारी डॉ. सिलवंत एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जुड़ा मानते हुए बीमारियों की रोकथाम के लिए विभागों के बीच समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रेबीज, मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाइफस, एंथ्रेक्स, ब्रुसेलोसिस तथा दूषित भोजन और पानी से होने वाली बीमारियों की निगरानी जरूरी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.