सिमडेगा, सितम्बर 24 -- Simdega News: श्री जगन्नाथ मंदिर का पुनर्निर्माण को लेकर भूमि पूजन सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।जिले के पिथरा स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का पुनर्निर्माण को लेकर बुधवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। दोपहर 11 बजे आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत होते ही भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल ने कहा कि मंदिर की जमीन उनके पूर्वजों द्वारा मंदिर के लिए दी गई थी। अग्रवाल समाज का इस स्थान से पुराना और भावनात्मक जुड़ाव रहा है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...