सिमडेगा, जुलाई 16 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। देश में डिजिटल इंडिया और 5जी नेटवर्क के विस्तार के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन प्रखंड का ढोढ़ी गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है।

नेटवर्क की स्थिति गड़ियाजोर पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम ढोढ़ी में स्थापित बीएसएनएल का मोबाइल टावर पिछले करीब ढाई वर्षों से केवल शोपीस बनकर रह गया है। गांव में टावर तो लगा है, लेकिन ग्रामीणों को न तो कॉलिंग की सुविधा मिल रही है और न ही इंटरनेट सेवा का लाभ। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बीएसएनएल टावर होने के बावजूद किसी भी मोबाइल में नेटवर्क नहीं आता। जियो का सिग्नल भी कुछ स्थानों पर बेहद कमजोर मिलता है। जबकि एयरटेल और वीआई का नेटवर्क लगभग पूरी तरह गायब रहता है।

समस्या का प्रभाव हालत यह है कि एक फोन कॉल करने या इंटरनेट चलाने ...