सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। कुरडेग पंचायत भवन में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए दो दिवसीय शिशु एवं छोटे बच्चे का आहार को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना एवं सीनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन मुखिया उर्मीला कुजूर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को शिशु एवं छोटे बच्चों के उचित आहार, पोषण तथा बेहतर आहार व्यवहार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीनी संस्था की प्रखंड समन्वयक निशि मिंज, सभी फील्ड कोऑर्डिनेटर्स, प्रशिक्षक एएनएम सरिता मुंजनी एवं महिला पर्यवेक्षिका जया हांसदा आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...