सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। बुराई का प्रतिक रावण का वध अल्बर्ट एक्‍का मैदान में मंगलवार की रात मर्यादा पुरोषत्तम के हाथों किया गया। इसके अलावे जलडेगा, बोलबा, कुरडेग, बानो मुख्यालय में भी रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। विजयादशमी के मौके पर रावण दहन संचालन समिति के द्वारा अलबर्ट एक्का स्टेडियम में हजारों लोगों की उपस्थिति में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी ने पूरे माहौल को भव्य बना दिया। कार्यक्रम में डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। डीसी सहित अन्य अतिथियों ने राम-लक्ष्मण रूपी बच्चों संग अग्निबाण प्रज्वलित कर रावण के पुतले का दहन किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रावण दहन के साथ दशहरा संपन्न, धू-धू कर जला रावण का पुतला समिति की ओर से सभी अतिथि...