सिमडेगा, सितम्बर 11 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। वीर शहीद अब्दुल हमीद स्मृति डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार की रात किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद, नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, झामुमो जिला सचिव सफीक खान उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जलडेगा ने खरवागढ़ा को 4-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनी। मौके पर अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। यह भी पढ़ें- Gridih News: पैसरा मैदान में फुटबॉल का तीन दिवसीय टूर्नामेंट ...