सिमडेगा, सितम्बर 18 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जीईएल चर्च कोचेडेगा पेरिस के गोरयाबहार मंडली का 50वाँ गोल्डन जुबली समारोह का धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने चर्च के 50 वर्ष पूरे होने पर उपस्थित मसीही विश्वासियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Simdega News: सीख लेकर भविष्य के लिए नई ऊर्जा प्राप्त करने का भी अवसर है जुबली समारोह: बिशपसमारोह में उद्घाटन मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि जीईएल चर्च की 50 वर्षों की यात्रा विश्वास, सेवा, त्याग और समर्पण की यात्रा है। पांच दशक तक समाज और कलीसिया के बीच निरंतर सेवा करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस लंबे सफर में कई लोगों ने अपना योगदान दिया है, जिनके प्रयासों से कलीसिया और स...