सिमडेगा, नवम्बर 29 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशांत बेक के नेतृत्व में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर पुरुष नसबंदी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। तथा महिला बंध्याकरण शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में टीबी, नियमित टीकाकरण, सिकल सेल स्क्रीनिंग, मलेरिया, कुष्ठ रोग, दंत एवं नेत्र जाँच, आयुष्मान कार्ड एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्ड सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। साथ ही लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: स्थापना दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल में स्वास...