सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: बोलबा/ठेठईटांगर,प्रतिनिधि। प्रखंड के रेंगारिह एवं समसेरा क्षेत्र में हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात को देखते हुए विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

स्थल निरीक्षण निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर हाथियों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक ने देखा कि कई स्थानों पर हाथियों ने सुरक्षा के लिए बनाई गई बाउंड्री को तोड़ दिया है।

किसानों की समस्या इसके अलावा किसानों की खेतों में लगी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। इधर प्रभावित किसानों ने हाथियों के कारण हो रही लगातार क्षति से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने हाथियों को आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखा, तेल, मोबिल सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

सत...