सिमडेगा, जुलाई 25 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने शनिवार को जलडेगा प्रखंड का भ्रमण किया। बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार से एसआईआर की प्रगति के संबंध में जानकारी लिया। उन्होंने सबसे पहले तो सत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने के लिए बीडीओ एवं उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई दिया और उन्होंने कहा कि ध्यान रखें की कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से छूट न जाए बारीकी से सभी बीएलओ इसकी जांच कराने की बात कही। उन्होंने विकास योजनाओं विशेष कर बीवी राम जी और आवास योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी लिया। विभिन्न गांवों में मिट्टी मोरम रोड, पुल ,पुलिया,कलभर्ट इत्यादि भीवी राम जी योजना के अंतर्गत लेकर उन गांव में विकास करने का निर्देश दिया। बैठक में रावेल लकड़ा, समी आलम, अवध साहू, अमर तोपनो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...