सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। विधायक भुषण बाड़ा के प्रयास से प्रखंड के घाघमुंडा साहू मुहल्ले में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताया गया कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना जिशान खान एवं शमीम अंसारी के द्वारा विधायक को दी गई। सूचना के आलोक में विधायक ने पहल करते हुए गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया। इधर गांव में नया ट्रांसफार्मर लग जाने पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति अभार व्यक्त किया है। इधर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आशा प्रकट करते हुए कहा कि विधायक क्षेत्र की समस्या के प्रति काफी गंभीर है, और वे समस्या के समाधान कराने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...