Simdega News: विद्यार्थियों ने मानव अपशिष्ट निष्पादन केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण
सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। स्वच्छता अभियान के तहत हिलव्यू पब्लिक स्कूल सामटोली के नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सोमवार को नगर परिषद द्वारा संचालित मानव अपशिष्ट निष्पादन केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को मानव अपशिष्ट के शोधन, उचित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। नगर परिषद के सिटी मैनेजर विकास चंद्र, अर्पण इंदवार और आईईसी प्रोजेक्ट एसोसिएट माया सिंह ने केंद्र की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने स्वच्छता प्रबंधन के महत्व को समझाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। विद्यालय के शिक्षक अमित प्रधान, महर्षि और कीर्ति कुमारी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: विद्यार्थियों ने समझी गंगा स्वच्छता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.