सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। वित्तीय सेवाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से 31 दिसंबर तक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न बैंकिंग, बीमा और पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। प्रखंड के बड़काडूईल में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी एसबीआई बानो के शाखा प्रबंधक रतिया उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के तहत नए नामांकन किए जाएंगे। इसके अलावा आधार सीडिंग, केवाईसी, सी-केवाईसी आईडी बनाने और निष्क्रिय जनधन खातों को सक्रिय करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Balia News: ग्रामीणों को दी गई वित्तीय समावेशन की ...