Simdega News: वाहन जांच अभियान के दौरान चार मवेशी बरामद
सिमडेगा, अगस्त 27 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटर के निर्देश गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकनाका के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। मौके पर सब इंस्पेक्टर कुंदन राव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान पुलिस ने सूमो विस्टा वाहन से चार मवेशियों को बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन के माध्यम से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए टीम गठित कर सघन वाहन जांच शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए वाहन में सवार लोग अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सूमो विस्टा वाहन को जब्त करते हुए चारों मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 51/26 दर्ज करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.