Simdega News: लहसुन 200 रुपये किलो तो प्याज 30 के पार
सिमडेगा, जुलाई 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खासकर प्याज और लहसुन की कीमतों में आई तेजी से गृहिणियों के साथ-साथ होटल और ढाबा संचालकों की भी चिंता बढ़ गई है।
दामों में बढ़ोतरी जिले के खुदरा बाजार में लहसुन 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। जबकि प्याज 30 से 35 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इसके अलावा टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और अन्य हरी सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आपूर्ति की समस्या सब्जी कारोबारियों भरत प्रसाद के अनुसार इस समय बाहरी मंडियों से प्याज और लहसुन की आवक पहले की तुलना में काफी कम हो गई है। कम आपूर्ति के कारण थोक बाजार में कीमतें बढ़ी हैं, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर दिखाई दे रहा है।
खरीदारों पर असर व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.