सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश एवं परिवहन विभाग के द्वारा लचरागढ़ में लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 71 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जिसमे 64 अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया। उनमें पांच महिला अभ्यर्थी शामिल रहीं। सात अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा में सफल नहीं हो सके। सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत शिविर के दौरान सभी अभ्यर्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य करार दिया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...