Simdega News: लगातार बारिश के बाद शुरु हुई धनरोपनी
सिमडेगा, जुलाई 17 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद धनरोपनी का कार्य शुरु हो गया है। शुक्रवार को कुरडेग प्रखंड में धान रोपनी किया गया। मौके पर आसपास के गांव से काफी संख्या में महिलाएं धान रोपनी करने पहुंची थी। इस वर्ष पहली बार धानरोपने को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा गया। लोग मस्ती करते हुए धनरोपनी करने में व्यस्त रहे। किसान बलासियुस बरला ने बताया कि धान का बिचड़ा जून माह के शुरूआत में ही पटावन से किए थे। इस कारण मानसून का बारिश शुरू होते ही रोपनी शुरू कर दी गई है। बता दें कि जिले में 15 जुलाई से हो रही अच्छी बारिश खरीफ फसल के लिए वरदान बनकर बरसी है। बारिश के बाद खेतों में रौनक आ गई है। किसान बदाम, पेचकी बीज की बुआई करने में जुटे हैं। वहीं धान का बिचड़ा भी डालना शुरु कर दिए हैं。 यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.