सिमडेगा, अगस्त 29 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। हॉकी सिमडेगा और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की 58 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 18 महिला और 40 पुरुष टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता 29 अगस्त से 12 सितंबर तक चलेगी। मुख्य अतिथि के रुप में डीसी कंचन सिंह, नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, डीएसओ मनोज कुमार और हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इससे पहले अतिथियों और खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों ...