सिमडेगा, सितम्बर 12 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में शनिवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी थानों में विगत माह प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन एवं उद्भेदन में तेजी लाने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ करने का निर्देश दिया तथा कानून-व्यवस्था के प्रभावी संधारण हेतु समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। बैठक में काण्ड के निष्पादन एवं उद्भेदन में सक्रियता के साथ-साथ तेजी लाना और गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने प्राथमिकी की त...