सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति हालांकि, बैठक में संबंधित विभागों के अधिकांश अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर पीडीजे ने नाराजगी जताई। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अपर समाहर्ता, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, उत्पाद अधीक्षक त...