Simdega News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात विशेष वाहन जाँच अभियान
सिमडेगा, अक्टूबर 14 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर मंगलवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 24 वाहनों की जाँच की गई। इस क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बेतरतीब एवं अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान निर्गत किए गए तथा संबंधित वाहनों को सड़क किनारे से हटाया गया। जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत अथवा बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क नहीं करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.