सिमडेगा, नवम्बर 22 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। राजकीय रामरेखा मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिलेभर में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को नियमित जांच और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने आम लोगों से जांच में सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Simdega News: 1916 से श्रीरामरेखा धाम में लग रहा है कार्तिक पुर्णिमा मेला -

हिं...