सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी में रसोइयों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत बीपीओ निर्मला लिंडा एवं अन्य कर्मियों ने दीप प्रज्वलित कर की। प्रशिक्षक बीआरपी सोनी देवी ने रसोइयों को मध्याह्न भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी रसोइया एप्रन पहनकर ही भोजन तैयार करें। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। साथ ही बच्चों को विद्यालय के बरामदे में बैठाकर मध्याह्न भोजन कराने की सलाह दी गई, जिससे बच्चे सुरक्षित तरीके से भोजन कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को भोजन बनाते समय कांच की चूड़ियां नहीं पहनने की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद रसोइयों ने मानदेय प्रतिमाह भुगतान करने की मांग रखी। रसोइयों ...