सिमडेगा, जुलाई 15 -- Simdega News: सिमडेगा। भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा 16 जुलाई को धूमधाम से निकाली जाएगी। जिले में 18 जगहों पर रथयात्रा का आयोजन होगा। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बताया गया कि सिमडेगा के 10 थाना क्षेत्रों में कुल 18 जगहों से रथयात्रा निकली जाएगी। जिसमें 16 जुलाई को 16 जगहों से रथयात्रा निकली जाएगी। और एक जगह से 17 जुलाई और एक जगह से 18 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 16 जुलाई को सिमडेगा थाना क्षेत्र में बीरू, तामड़ा और जोकबहार से और ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में टुकूपानी में। जिसमें टुकूपानी का रथ सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में प्रवेश कर राम जानकी मंदिर सिमडेगा पहुंचेगी। इसके अलावा 16 जुलाई को ही कोलेबिरा के भँवर पहाड़गढ़ और बारसलोया में, जलडेगा थाना क्षेत्र में, मुफस्सिल थाना क्...