सिमडेगा, अक्टूबर 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला आयुष विभाग सह जिला आयुष समिति की ओर से सोमवार को अपर्णा पैलेस में दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभद्रा कुमारी, मीरा सिंह, योग गुरु देवेंद्र प्रसाद सोनी और सोनाली चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डॉ. सुभद्रा कुमारी ने कहा कि सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। योग के नियमित अभ्यास से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इसका उद्देश्य स्वस्थ और निरोग समाज का निर्माण करना है। प्रशिक्षण के पहले दिन योग मास्टर ट्रेनर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी देवेंद्र प्रसाद सोनी और सोनाली चौधरी ने योग प्रशिक्षकों के गुण...