Simdega News: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन पर विधायक ने जताया शोक
सिमडेगा, अक्टूबर 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। यूथ कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता आशीष कुमार सिंह के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आशीष कुमार सिंह को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। आशीष पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और संगठन के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से वे बेहद मर्माहत हैं। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने भी आशीष कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशीष का असमय निधन बेहद दुखद है। उनके जाने से कांग्रेस परिवार ने एक समर्पित साथी को खो दिया है। यह भी पढ़ें- Simdega News: वरिष्ठ पत्रकार सुनील सहाय की पत्नी का निधन -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.