सिमडेगा, अक्टूबर 18 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। संत अन्ना स्कूल मैदान में रविवार की शाम कैथोलिक धर्मप्रांत के पांचवें झान यूथ कन्वर्सेशन का भव्य शुभारंभ हुआ। गुमला के बिशप लिनुस पिंगल एक्का और सिमडेगा के बिशप विंसेंट बरवा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दोनों बिशप सहित विधायक भूषण बाड़ा ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा अंडमान सहित देश के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विधायक भूषण बाड़ा ने ढाढ़स रखो, मैंने संसार पर विजय पायी है विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी समाज और देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और सोच का सही दिशा में उप...