सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- युवाओं को शिक्षा और नैतिकता का संदेश Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। संत अन्ना स्कूल मैदान में चार दिवसीय कैथोलिक धर्मप्रांत के पांचवें झान यूथ कन्वर्सेशन में युवाओं से शिक्षा, नैतिकता, आत्म-अनुशासन और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। सूबे की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा, नैतिक मूल्यों, आत्म-अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और झारखंड की ऐतिहासिक पहचान के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं से राज्य के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा हमें सही और गलत के बीच अंतर समझाती है, जबकि नैतिकता हमें सही विकल्प चुनने की प्रेरणा देती है। जागरूकता, न...