सिमडेगा, जुलाई 28 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुदाधार शंख नदी के समीप प्रभु प्रधान के नवनिर्मित घर के बाहर गमछे के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला। शव की पहचान मीचू टोली निवासी 45 वर्षीय राजेश लकड़ा के रुप में की गई। परिजनों के अनुसार राजेश लकड़ा की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं थी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टर्माटम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...