सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- मौसम बदलाव से बढ़े मौसमी मरीज Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के साथ वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिले के कई इलाकों में सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य संक्रमण से पीड़ित लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि सदर अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन करीब 250 से 300 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी में 80 मरीज चिकित्सकों से परामर्श ले चुके थे। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वायरल संक्रमण की चपेट में आने के बाद कई लोगों को ...