Simdega News: मैनाबेड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता में ब्लैक बकार्डी भुड़ूटोली बनी चैंपियन
सिमडेगा, जुलाई 5 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड संख्या-1 स्थित मैनाबेड़ा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में ब्लैक बकार्डी भुड़ूटोली की टीम ने मैनाबेड़ा की टीम को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के समापन के बाद विजेता एवं उपविजेता टीम को विधायक भूषण बाड़ा के निर्देश पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा लगातार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों से जोड़कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.