सिमडेगा, सितम्बर 5 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस का अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को आठ मेच खेले गए। सदर हॉस्पिटल की नर्स मंजुला लकड़ा एवं उपायुक्त गोपनीय शाखा के सभी कर्मियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। शनिवार को खेले गए मैच में सेंट मैरीज हाई स्कूल सामटोली ने कुड़पानी को आठ गोल, टाटा सीनी जलडेगा ने कोचेडेगा को एक गोल, मुरीन ब्रदर्स की टीम ने संत अन्ना सामटोली को एक गोल, रेगारिह की टीम गोंड़वाना बद्रर्स को 4-3 से ताराबोगा की टीम भीएस सिमडेगा को 3-0 से, मीनी ब्रदर्स की टीम डीजे ब्रदर्स को 4-1 से, फरसापानी की टीम गोंड़वाना क्लब को 2-0 से, सेंट मैरीज हाई स्कूल सामटोली की टीम ने डिंगुरपानी की टीम को 5-0 से पराजित कर प्र...