Simdega News: मेंटेनेंस कार्य को लेकर दो घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
सिमडेगा, अगस्त 8 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के शहरी क्षेत्र में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीरू ग्रिड से 33 केवीए फीडर लाइन बंद रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अरुण तिग्गा ने बताया कि इस दौरान सिमडेगा पावर हाउस में 33 केवी ब्रेकर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण निर्धारित अवधि में संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य के कारण होने वाली असुविधा के लिए विभाग को खेद है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.