Simdega News: मिलावट के खेल पर पूरी तरह से रोक लगाएं
सिमडेगा, अक्टूबर 25 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही सिमडेगा के बाजारों में मिठाई, खोया, पनीर, नमकीन और दूसरी खाद्य सामग्रियों की खरीदारी बढ़ने लगती है। लेकिन त्योहार की इसी मिठास के बीच मिलावट का खतरा लोगों की सेहत के लिए चिंता का विषय बन जाता है। चमकदार मिठाइयों और आकर्षक पैकिंग के बीच आम उपभोक्ता के लिए शुद्ध और मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान करना आसान नहीं होता। ऐसे में सवाल है कि त्योहार के बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थ कितने सुरक्षित हैं और मिलावट पर निगरानी की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। इन्हीं सवालों को केंद्र में रखकर हिन्दुस्तान मिलावट के खेल पर सात दिवसीय विशेष सीरीज शुरू कर रहा है। अभियान के पहले दिन लोगों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.