सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। त्योहारों के मौसम में मिलावटमुक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिमडेगा शहरी क्षेत्र और ठेठईटांगर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान होटल, मिठाई दुकानों और ठेला-खोमचों की जांच की गई। जांच में अखाद्य औद्योगिक रंग का इस्तेमाल पाए जाने पर छोले को मौके पर ही नष्ट कराया गया। यह अभियान डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर सीओ सह अभिहित अधिकारी डॉ. सुंदर मोहन समद के मार्गदर्शन में चलाया गया। टीम का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, विकास कुमार और डॉ. अनिकेत द्विवेदी ने किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने मिठाई दुकानदारों को छेना की मिठाई बनाने में मैदा, हाइड्रो और हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल नहीं करने की...