सिमडेगा, अगस्त 30 -- Simdega News: मालवाहक डंपर पलटा, कोई हताहत नहीं सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।शहर के श्याम पथ गली में दीपा टोली के समीप एक मालवाहक डंपर पलट गया। घटना शनिवार के सुबह की है। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया गया कि डंपर में स्टोन डस्ट लदा था। इधर बताया गया कि सड़क बदहाल होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...