सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के एस मोड़ के समीप सोमवार को एक मालवाहक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक को आंशिक चोटें आई हैं। इधर घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इधर घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। बताया गया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...