सिमडेगा, सितम्बर 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कॉलेज टोली में 20 सितंबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे लक्ष्मी प्रसाद नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि 20 सितंबर की शाम पतिराम बोदरा के साथ जगन्नाथ प्रसाद उर्फ जग्गू प्रसाद ने मारपीट की थी। घटना में पतिराम को गंभीर चोट लगी थी। मामले को लेकर पतिराम की पत्नी रेखा बोदरा के आवेदन पर कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अनुसंधान के दौरान कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त जगन्नाथ प्रसाद उर्फ जग्गू प्रसाद को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में एक अन्य आरोपी लक्ष्मी प्रसाद फरार चल रहा था। पु...