सिमडेगा, जुलाई 19 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने नियंत्रण कक्ष प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त एसआई मानव मयंक को पुलिसमैन ऑफ द मंथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मानव मयंक को जुलाई माह में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। बताया गया कि पुलिसमैन ऑफ द मंथ: सिमडेगा पुलिस पुरस्कार के तहत प्रत्येक माह सर्वश्रेष्ठ पुलिस कर्मिर्यों का चयन कर अपने बेहतर ड्यूटी व बेस्ट टर्नआउट के लिए पुरस्कृत किया जाता है। साथ ही उसकी तस्वीर पूरे महीने थाना, ओपी, आदि प्रतिष्ठान के सूचना पट में लगाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...