सिमडेगा, जुलाई 11 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मां वनदुर्गा मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने की विरोध में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं मंदिर से जुड़े लोगों, पूजा समिति ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि मां वनदुर्गा मंदिर की आस्था धार्मिक परंपरा और पूजा का प्रमुख केंद्र है। इसकी धार्मिक पहचान को प्राथमिकता दी जाती है। यदि मंदिर को पर्यटक की दृष्टिकोण से विकसित किया जाए, तो मंदिर की परंपरा और पूजा पद्धति और मंदिर की पवित्रता की प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए पर्यटन स्थल की बजाय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मंदिर की धार्मिक गरिमा और परंपराओं को बनाए रखने की मांग उठाई। वनदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ललन रौतिया ने कहा कि यहां श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं जैसे ...