सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को आनंद भवन में में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप में डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस. खोटरे उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक व देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मौके पर अग्रसेन जयंती के मौके पर आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्री अग्र...