सिमडेगा, नवम्बर 1 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चमरा लिंडा रविवार को कोलेबिरा पहुंचे। इस दौरान कोलेबिरा के बरवाड़ीह मोड़ के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी ने मंत्री चमरा लिंडा को फूलमाला पहनाकर एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडूलना, जिला सचिव सफ़ीक़ ख़ान, केंद्रीय समिति सदस्य फ़िरोज, जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, अनिल तिर्की सहित जिला एवं स्थानीय समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...