Simdega News: भैया-बहनों ने देखा बिहार का गौरवशाली इतिहास
सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के भैया-बहनों ने तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर, पावापुरी, बोधगया, गया स्थित विष्णुपद मंदिर, सर्वमंगला शक्तिपीठ और दशरथ मांझी मार्ग का अवलोकन किया। इन स्थलों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, ज्ञान परंपरा, धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझने का अवसर मिला। नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक अवशेषों ने विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय शिक्षा व्यवस्था से परिचित कराया। वहीं बोधगया और पावापुरी के दर्शन से उन्हें शांति, अहिंसा, त्याग और करुणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.