Simdega News: भारी वाहन:बिजली के तार काटे गए, पेड़ की शाखाएँ कटीं
सिमडेगा, अगस्त 13 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बुधवार को शहर से गुजरते समय लगभग 300 चक्का वाला एक भारी वाहन शहर के अंदर से गुजरा। वाहन के गुजरने के दौरान बिजली के तारों को खोला गया और सड़क किनारों पर पेड़ों की शाखाएँ काट दी गईं। हालांकि वाहन का शहर क्रॉस होने के बाद वाहन संचालक ने कटे हुए तारों और शाखाओं की स्थिति को ठीक नहीं कराया, जिस कारण शहर के कई हिस्सों में रात भर अँधेरे का सामना करना पड़ा और नागरिकों को गंभीर असुविधा हुई। कटे हुए तार और शाखाएँ अभी भी सड़क किनारे पड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि वाहन संचालक कटे हुए तारों को अविलंब जोड़े और सड़क किनारे पड़े डालियों को हटवाने की मांग की। इधर शहरवासियों का कहना है कि इंटरनेट सेवा भी बदहाल हो गई। गुरुवार की देर शाम तक शहर के कई मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।-
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.