सिमडेगा, अगस्त 24 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दो परिवारों के घर क्षतिग्रस्त होकर धंस गए। अवगा बुढ़ापहाड़ निवासी शंकर साय मांझी और तलमंगा सरईजोर निवासी क्लारा कुल्लू के घर बारिश के कारण धंसने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। घर क्षतिग्रस्त होने से दोनों परिवारों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर जेएमएम प्रखंड सचिव जैनुल अंसारी प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जैनुल अंसारी ने संबंधित विभाग को आवेदन देकर दोनों प्रभावित परिवारों को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। ...