Simdega News: भाजपा नेता के प्रयास से गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर
सिमडेगा, अक्टूबर 16 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाघडेगा पंचायत के पहारसाड़ा गांव में भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता के प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तरण भोय ने किया। बताया गया कि पहारसाड़ा गांव का ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से खराब पड़ा था। इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने अपनी समस्या भाजपा सिमडेगा जिला महामंत्री रवि गुप्ता को बताई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल की। इसके बाद विभाग की ओर से 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.