Simdega News: भाजपा नेता के प्रयास से गांव में लगा ट्रांसफार्मर
सिमडेगा, सितम्बर 7 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। भाजपा नेता रवि गुप्ता के प्रयास से प्रखंड के करईगुड़ा गांव में पिछले दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदला गया है। रवि गुप्ता ने बताया कि करईगुड़ा गांव में पिछले दो माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ था। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की परेशानी देखते हुए भाजपा नेता रवि गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने की पहल की। इधर सोमवार को ट्रांसफार्मर बदली होने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता के प्रति अभार व्यक्त किया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.