Simdega News: भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया रामरेखाधम में पूजा अर्चना
सिमडेगा, जुलाई 9 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम अपने दो दिवसीय सिमडेगा प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल रामरेखा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम के पावन चरणचिह्नों का विधिवत दर्शन-पूजन कर क्षेत्र, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की। रामरेखा धाम दर्शन के बाद कमलेश राम का पाकरटांड़ प्रखंड अंतर्गत कैरबेड़ा पंचायत के बिरंगटोली गांव में ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान अध्यक्ष धंसाय नायक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.