सिमडेगा, अगस्त 25 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेडाइरगी पंचायत के ग्राम बुरुरईगी,गट्टीगड़ा एवं पतरा टोली में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताया गया कि लंबे समय से बिजली ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण लगभग 40 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित थी। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी ने पहल करते हुए नया बिजली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। मौके पर राजू आईन्द, अजीत आईन्द, बघना होरो, सीमा सुरिन, बुधवा आईन्द, फगवा कंडुलना, अल्बिन आईन्द, सुराय हेमरोम, मरियम आईन्द,सुखवा आईन्द,फुलमनी आईन्द,उनिला बागे,मंगरा आईन्द,पूसा आईन्द,अनिता सुरिन,मादु आईन्द,गोसनार कंडुलना,जुनास आईन्द,रौनी आईन्द,गुंजन आईन्द आदि ग्रामीण उपस्थित थे -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...